देवघर, फरवरी 18 -- देवघर,प्रतिनिधि। सूर्य नारायण चैरिटी ट्रस्ट सेवाधाम नंदन पहाड़ देवघर के सभागार में बुधवार को माई भारत देवघर( युवा खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के तत्वावधान में पांच दिवसीय अंतर-जिला युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम 2025-26 का शुभारंभ किया गया। इस दौरान अतिथियों द्वारा स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम के बाद रांची से आई युवतियों ने लोकगीत की मनमोहक प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में उत्साह और ऊर्जा का संचार किया। इस पांच दिवसीय कार्यक्रम में कुल 37 युवक-युवतियां भाग ले रहे हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जिला के संस्कृतियों का आदान-प्रदान करना है। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. एनडी मिश्रा, विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतेंदु दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.