सुल्तानपुर, मार्च 17 -- भदैया, संवाददाता। सुल्तानपुर-वाराणसी फोरलेन हाईवे पर भदैया मुख्यालय के पास अभियाकला कट स्थित हाईमास्ट लाइट पिछले पांच दिनों से खराब पड़ी है, जिससे चौराहे पर अंधेरा छा जाता है और लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, हाईमास्ट लाइट बंद होने के कारण अब तक तीन दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें कई लोग घायल हुए हैं। तीन दिन पूर्व इसी स्थान पर एक शिक्षिका के पति की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत भी हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद अब तक लाइट ठीक नहीं कराई गई है। हनुमानगंज बाईपास के दोनों छोर महानपुर और अभियाकला में हाईमास्ट लाइटें लगाई गई हैं, जिससे चौराहे पर वाहनों की आवाजाही सुरक्षित रहे। महानपुर छोर की लाइट तो चालू है, लेकिन अभियाकला छोर की लाइट पांच दिनों से बंद है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।स्थानीय न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.