बुलंदशहर, मार्च 15 -- कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के मोहल्ला चंद्रलोक कालोनी निवासी राजमिस्त्री के लापता होने के पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लगा है। अपने पति राजमिस्त्री सतीश को याद करते हुए पत्नी बेहोश हो गई। राजमिस्त्री का सुराग नहीं लगने से परिवार के सदस्यों के बीच आक्रोश है। क्षेत्र की चंद्रलोक कालोनी निवासी सनी ने बताया कि उनके 65 वर्षीय पिता सतीश राजमिस्त्री का कार्य करते हैं। विगत दस मार्च की सुबह बबलू कश्यप निवासी बाबा कालोनी गांधी पार्क अलीगढ़ घर आया। जिसने आवास विकास कालोनी में राजमिस्त्री का कार्य करने की बात कहीं और उनके पिता को ले गया। जिसके बाद से उनके पिता घर नहीं लौटे हैं। जिस पर उन्होंने बबलू से भी वार्ता की, लेकिन उसके द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। शिकायत पर पुलिस ने बबलू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर ...