सोनभद्र, फरवरी 22 -- बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के भंवर गांव में पांच दिन से लापता वृद्धा का शव शनिवार की शाम घर के पास स्थित कुएं में उतराया मिला। शव मिलने की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। भंवर गांव निवासी राजकुमारी (70) पत्नी रामनाथ, बीते 17 फरवरी को घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी खोजबीन की और रिश्तेदारों के यहां भी पता किया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। शनिवार की शाम घर की ही एक युवती पूनम कुएं पर पानी भरने गई थी। इस दौरान उसकी नजर कुएं के पानी में उतराए शव पर पड़ी। यह देखते ही वह घबरा गई और शोर मचाने लगी। आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। कुएं में झांकने पर महिला का शव दिखाई दिया, जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.