मिर्जापुर, अप्रैल 16 -- चेतगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के हरसिंगपुर गांव से लापता युवती का पांच दिन बाद बुधवार की दोपहर विंध्याचल गंगा घाट पर उतराया शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चील्ह थाना क्षेत्र के हरसिंगपुर गांव निवासी गोरखनाथ सरोज की 20 वर्षीय पुत्री आसिकाना सरोज 10 अप्रैल को अचानक घर से लापता हो गई थी। उसका चप्पल हरसिंगपुर से विंध्याचल जाने वाले पीपा पुल पर मिला था। पिता गोरखनाथ की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर स्थानीय गोताखोर और एसडीआरएफ की सहायता से गंगा में कई दिन तक तलाश कराई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। बुधवार की दोपहर विंध्याचल गंगा घाट पर एक युवती का शव उतराया मिला। यह भी पढ़ें- दुकान के रेस्ट रूम में मिली लड़की की लाश, 3 दिन से नहीं उठा शटर; बदबू से लोगों को हुआ शक सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.