पांच दिन से लापता युवक का खेत में लटका मिला शव
हमीरपुर, अगस्त 24 -- मुस्करा, संवाददाता। थानाक्षेत्र के उपरहंका गांव में रविवार की रात युवक का शव उसके खेत की मेड़ पर लगे पेड़ से लटका मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। युवक पांच दिनों से लापता था, लेकिन उसके थाने में किसी किस्म की कोई गुमशुदगी की सूचना नहीं दी गई थी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच शुरू कर दी। उपरहंका गांव निवासी 28 वर्षीय संदीप यादव का शव रविवार रात उसके खेत की मेड़ पर लगे चिल्ला के पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला। ग्रामीणों ने शव देखा तो घटना की सूचना पुलिस को दी। मृतक के चाचा हरि सिंह यादव ने बताया कि उनके बड़े भाई स्व.विश्वनाथ यादव के चार पुत्र हैं। संदीप दूसरे नंबर का था और गांव में अपनी मां के साथ रहता था। उसके तीन अन्य भाई गुजरात में रहकर काम करते हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.