हल्द्वानी, अप्रैल 2 -- लालकुआं, संवाददाता। पांच दिन पूर्व मॉर्निंग वॉक पर निकले वार्ड नंबर 2 निवासी 70 वर्षीय तुलसी राम का शव गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में वन विकास निगम डिपो संख्या चार के पास जंगल से बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक करीब दो दिन पूर्व उनकी मौत हुई होगी। 27 मार्च की तड़के घर से मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग का सुराग नहीं लग पा रहा था। कुछ लोगों ने जंगल में शव होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो उक्त शव लापता बुजुर्ग का निकला। कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक दीपक बिष्ट ने बताया कि संभवतः बुजुर्ग जंगल से बाहर नहीं निकाल पाए और उनकी लगातार भूखे रहने से मौत हो गई। स्टेशन तिराहे पर जायका रेस्टोरेंट चलाने वाले उनके पुत्र त्रिलोक आर्य सहित पूरे परिवार में इस घटना से शोक की लहर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.