गंगापार, दिसम्बर 23 -- कोरांव/ खीरी हिन्दुस्तान संवाद। थाना अंतर्गत नगर पंचायत के शहीद नगर मोहल्ले के रहने वाले सुशील कोल की लाश गायब होने के पांचवें दिन खीरी थाना क्षेत्र के चांद खम्हरिया गांव के कुंए से बरामद हुई है। पुलिस द्वारा जानकारी दिए जाने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसकी पहचान सुशील कोल के रूप में की। पुलिस ने पंचनामा की औपचारिकता पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। कोरांव थाना क्षेत्र के नगर पंचायत स्थित शहीद नगर मोहल्ले का रहने वाला 28 वर्षीय सुशील कोल पुत्र जगदीश बीते 19 दिसंबर को सुबह घर से अपने साथी के साथ निकला था जिसका सोमवार तक कोई अता पता नहीं चल सका। परिजनों ने अनहोनी की आशंका पर स्थानीय कोरांव थाने में 21 दिसंबर को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लापता सुशील के भाई सतीश के अनुसार सुशील को 19 तार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.