कन्नौज, अप्रैल 16 -- कोतवाली क्षेत्र के सतौरा गांव स्थित गोशाला में लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां एक गोवंशी के शव को पांच दिनों तक दफन नहीं किया गया। शव को टिनशेड के नीचे पड़ा रहने दिया गया और दुर्गंध फैलने पर उसे तिरपाल से ढक दिया गया। इस दौरान शव का आधा हिस्सा कीड़ों द्वारा खाया जा चुका था। ग्रामीणों ने जब स्थिति देखी तो नाराजगी जताई और इसका वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में गोशाला में गंदगी का अंबार, चरनी में चारे की कमी और पानी की अव्यवस्था साफ दिखाई दे रही है। बताया गया कि गोशाला में वर्तमान में केवल 24 गोवंशी हैं, जो भूख-प्यास से परेशान हैं। मामला सामने आने के बाद गुरुवार को गोवंशी के शव को दफन कराया गया। ग्राम प्रधान ने केयरटेकर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने ज...