भागलपुर, अप्रैल 3 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता बीते छह दिन में (28 मार्च से दो अप्रैल के बीच) दिन का पारा 26.7 डिग्री सेल्सियस से उछलकर 36.4 डिग्री सेल्सियस तक चुका है। यानी इस दौरान दिन के तापमान में 9.7 डिग्री सेल्सियस तक का उछाल दर्ज किया जा चुका है। वहीं गुरुवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। सूरज की तपिश से दिन दहक गया तो वहीं उमस ने लोगों के पसीने निकाल दिये। हालांकि रात में राहत की बयार अब भी बह रही है। भारतीय मौसम विभाग के अनुमानों की माने तो तीन दिन तक गर्मी व उमस परेशान करेगी। फिर हल्की बारिश या बूंदाबांदी से दिन-रात का मौसम सुहाना होगा।बीते 24 घंटे के दौरान जहां दिन का पारा 1.6 डिग्री सेल्सियस तक उछल गया तो वहीं रात का पारा भी 0.9 डिग्री सेल्सियस चढ़ा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.