मुरादाबाद, मई 20 -- मुरादाबाद। जीएसटी चोरी से जुड़ी शिकायतों के आधार पर राज्य कर विभाग की प्रवर्तन इकाइयों ने धरपकड़ की कार्रवाई में तेजी का रिकॉर्ड बनाया है। प्रवर्तन टीमों ने पांच दिनों में पैंतीस गाड़ियां पकड़ी हैं। इन गाड़ियों पर लकड़ी और लोहा लदा है। बड़े पैमाने पर धरपकड़ होने के चलते राज्य कर विभाग का दफ्तर टैक्स चोरी में पकड़ी गई गाड़ियों से अट गया है। राज्य कर विभाग की तरफ से टैक्स चोरी पर शिकंजा बढ़ाने के मद्देनजर प्रवर्तन इकाइयों ने मुरादाबाद क्षेत्र में पांच दिनों में पैंतीस गाड़ियों को पकड़ा है। इन सभी गाड़ियों को अगली कार्यवाही के लिए राज्य कर विभाग के कार्यालय पहुंचाया गया है। नोटिस, रिकवरी आदि प्रक्रिया ऑनलाइन हो रहीमुरादाबाद। राज्य कर विभाग के मुरादाबाद जोन में विशेष अनुसंधान शाखा के एडिशनल कमिश्नर आरए सेठ ने बताया कि गाड़...