फरीदाबाद, जून 15 -- पलवल, सरसमल। ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा पांच दिन में पूरी कर गांव लौटे श्रद्धालुओं का ग्रामीणों ने फूल-मालाएं पहनाकर और तिलक लगाकर स्वागत किया। शिवदत्त वशिष्ठ एडवोकेट ने बताया कि उन्होंने परिक्रमा के दौरान प्रतिदिन करीब 50 किलोमीटर पदयात्रा की। सामान्य रूप से इस परिक्रमा को पूरा करने में 8 से 10 दिन लगते हैं। उन्होंने कहा कि ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा का सनातन धर्म में विशेष महत्व है। इस अवसर पर सीमा वशिष्ठ, अरुण और अनुज सहित अन्य लोगों ने श्रद्धालुओं को बधाई देते हुए इसे आस्था और भक्ति से जुड़ी प्रेरणादायक यात्रा बताया। यह भी पढ़ें- भांजे-भांजी की परिक्रमा कर प्राप्त किया पुण्य लाभ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...