सीवान, दिसम्बर 31 -- सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर में सभी राष्ट्रीय बैंकों के क्षेत्रीय कार्यालय के सामने बैंक कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इसमें सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय के समीप यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स द्वारा एक प्रभावशाली प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस देशव्यापी आंदोलन का उद्देश्य सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग कार्य प्रणाली को लागू करने की मांग को बल देना था। मौके पर उपस्थित बैंक कर्मियों ने बताया कि इसमें यूएफबीयू, एआईईए, एआईबीईए, एआईबीओसी, एनसीबीई, एआईबीओए, बीईएफआई, आईएनबीईएफ, आईएनबीओसी, एनओबीडब्लयू और एनओबीओ जैसे प्रमुख बैंक यूनियन शामिल हैं। ने कर्मियों ने एकजुट होकर सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग का नारा बुलंद किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में बैंक कर्मचारी शामिल हुए। जिन्होंने हाथों मे...