श्रावस्ती, मई 8 -- श्रावस्ती, संवाददाता। बिजली उपकेन्द्र गिलौला तीन दर्जन गांवों में पांचवे दिन बिजली आई। वह भी केवल 15 मिनट के लिए बिजली आई। इसके बाद फिर से कट गई। चार मई को सुबह नौ बजे आई आंधी के कारण गिलौला उपकेन्द्र के कई स्थानों पर तार गिर गए थे। इससे बिजली प्रभावित हो गई थी और करीब एक लाख की आबादी प्रभावित हो गई। पांच मई को दिन में कुछ क्षेत्रों में बिजली बहाल की गई। लेकिन तीन दर्जन गांवों की करीब 50 हजार की आबादी को बिजली नहीं मिली। पांचवे दिन गिलौला उपकेन्द्र से संबंधित गांवों में नरायनपुर, रमनगरा, दुलहिया, भीखमपुर, लखाही खास, अहिरनपुरवा, चौबेपुर सहित करीब तीन दर्जन गांवों में बिजली आई। यह भी पढ़ें- पांच दिन बाद 15 मिनट के लिए आई बिजली दिन में करीब 1.45 बजे बिजली आई और दो बजे फिर से चली गई। इसके बाद पांच बजे तक नहीं आई। यह भी पढ़े...