उन्नाव, अप्रैल 9 -- शुक्लागंज, संवाददाता। शनिवार और रविवार को आये आंधी तूफान के कारण ऐरा भदियार सब स्टेशन से होने वाली विद्युत आपूर्ति चरमरा गई थी। कई स्थानों पर एचटी पोल टूटने के कारण पांच दिनों से कई गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप थी। बुधवार को विभाग ने मरम्मत कार्य करने के बाद क्षेत्र की आपूर्ति बहाल की।पिछले दिनों आई तेज आंधी-बारिश ने ऐरा भदियार बिजली सब स्टेशन क्षेत्र में भारी नुकसान पहुंचाया। एचटी लाइन के करीब 43 बिजली के पोल क्षतिग्रस्त होकर टूट गए, जिससे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। बिजली विभाग की ओर से पिछले पांच दिनों से मरम्मत का कार्य करने के साथ ही टूटे पोल की जगह नये पोल लगाकर फीडर के अनुसार आपूर्ति सुचारू की जा रही थी। बुधवार को शंकरपुर, पिपरी, सन्नी, गरेरेपुरवा के अलावा आस पास के गांवों की विद्युत आपूर्ति चालू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.