कानपुर, जून 10 -- कानपुर देहात, संवाददाता। मुकदमें की पैरवी के लिए 4 जून को माती कोर्ट आ रही महिला व उसके उसके देवर के साथ शिवली-रूरा मार्ग पर रिंद नदी के पास हुई मारपीट व गला घोंटकर हत्या करने के प्रयास के मामले की रिपोर्ट दर्ज करने में रूरा पुलिस ने खेल कर दिया। अफसरों के दबाव के चलते पांच दिन बाद पुलिस ने पीड़िता के ससुर को थाने बुलवाने के बाद उसके कोरे कागज पर हस्ताक्षर कराने के बाद हत्या के प्रयास की धारा ही गायब कर दी। पीड़िता ने मामले में एडीजी कानपुर व महिला आयोग में शिकायत करने की बात कही है। चौबेपुर थाना क्षेत्र के शादीपुर गांव की रहने वाली रोली मिश्रा अपने देवर सचिन के साथ 4 जून को सुबह बाइक से माती कोर्ट में लंबित एक मुकदमे की पैरवी के लिए बाइक से जा रही थी। शिवली-रूरा मार्ग पर स्थित रिंद नदी के पास दो बाइक से आए पांच लोगों ने द...