बदायूं, मार्च 23 -- बिसौली, संवाददाता। ईदगाह रोड से लापता तीन बच्चों के मामले में पांच दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। लगातार तलाश के बावजूद कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है। उधर, परिजनों में अनहोनी की आशंका गहराती जा रही है और वे डरे-सहमे हालात में दिन-रात गुजार रहे हैं। फिलहाल पुलिस की टीमें लगातार बच्चों को तलाशने का प्रयास कर रहीं है।बिसौली के ईदगाह रोड स्थित वार्ड संख्या 17 से दो सगे भाइयों समेत तीन बच्चों के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। 18 मार्च की शाम से गायब हुए रसूल अहमद 10 वर्ष, अहिल 12 वर्ष पुत्र नूर मोहम्मद और आरिश 13 वर्ष पुत्र अमीर अहमद का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। परिजनों ने बताया कि तीनों बच्चे रोज की तरह खेलने के लिए घर से निकले थे और आखिरी बार उन्हें उनकी बुआ यास्मीन ने मोहल्ले में...