कन्नौज, अप्रैल 14 -- कोतवाली क्षेत्र के अंतपुर हाथिन से एक ग्रामीण पांच दिन पहले अचानक लापता हो गए थे। काफी तलाश के बाद भी उनका कहीं कोई पता नहीं चला। उनके भांजे ने कोतवाली में अपने मामा की गुमशुदगी के लिए तहरीर दी है। अंतपुर हाथिन निवासी दुर्गेश प्रताप उर्फ सोनू चौहान ने बताया कि उनके मामा राजेश सिंह (46) पुत्र बाबादीन जन्म से ही उनके परिवार के साथ गांवव में रहते थे। वह मानसिक रूप से बीमार थे। अकसर वह कपूरपुर घूमने चले जाते थे। शाम तक घर वापस आ जाते थे। 11 अप्रैल को घर से बिना बताए कहीं चले गए। उसके बाद से अभी तक वह वापस नहीं लौटे। काफी तलाश करने के बाद भी कहीं पर भी उनका पता नहीं चला। उन्होंने कोतवाली में अपने मामा की गुमशुदगी की तहरीर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.