पांच दिन बाद भी नहीं लगा ट्रांसफार्मर, दो हजार की आबादी परेशान
श्रावस्ती, मई 7 -- श्रावस्ती,कटरा संवाददाता। बिजली के लिए जिले भर में हाहाकार मचा है। कहीं खंभा टूटा तो कहीं पर ट्रांसफार्मर धराशायी है और कहीं पर तार टूट कर जमीन पर पड़ा है। पिछले पांच दिनों से बिजली खराब है। इसके बाद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यहां तक कि बिजली विभाग के अधिकारी फोन भी नहीं उठा रहे हैं। विकास क्षेत्र इकौना के चक्रभंडार गांव के बाहर बिजली पोल और ट्रांसफार्मर पिछले पांच दिनों से जमीन पर पड़ा है। विकास क्षेत्र इकौना के बौद्ध स्थली श्रावस्ती के चक्र भंडार में तेज हवा के कारण पांच खंभे गिर गए थे। इसके साथ ही ट्रांसफार्मर जमीन पर गिर गया था। जिसके कारण गांव में विगत पांच दिनों से बिजली गुल है। इसलिए जिसके चलते चक्र भण्डार गांव की दो हजार की आबादी अंधेरे में डूबी है। मुख्य सड़क पर ट्रांसफार्मर गिरने से वाहन गांव तक पहुंच पाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.