पांच दिन बाद भी नहीं बहाल हुई बिजली, आक्रोश
फतेहपुर, जून 2 -- विजयीपुर। किशनपुर बिजली उपकेंद्र क्षेत्र के कई गांवों में पांच दिन पहले आए तेज तूफान के बाद से बिजली व्यवस्था पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट सकी है। विभाग ने कुछ क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल कर दी है, लेकिन सिलमी, गढ़वा, शिवपुर, एकौरा और रसौली रायपुर भसरौल समेत कई गांव अब भी अंधेरे में डूबे हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली न होने से पेयजल संकट गहराने लगा है। मोबाइल फोन चार्ज न होने से लोगों का संपर्क भी प्रभावित हो रहा है। घरों में लगे पंखे, कूलर और अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण बंद पड़े हैं, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद विभाग की ओर से कोई ठोस जानकारी नहीं दी जा रही है और न ही आपूर्ति बहाली की निश्चित समय-सीमा बताई जा रही है। बिजली संकट को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.