अमरोहा, अप्रैल 6 -- गेहूं खरीद के लिए पांच दिन पहले शुरू किए गए क्रय केंद्रों पर अभी तक एक दाने की खरीद नहीं हो सकी है। इसके लिए 30 मार्च को जिले में विभिन्न स्थानों पर कुल 36 केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। चार मोबाइल क्रय केंद्र भी हैं जो गांव गांव जाकर किसानों से खरीद के लिए जा रहे हैं। फिर भी कोई प्रगति देखने को नहीं मिल रही। अधिकारियों का कहना है कि मौसम खराब रहने के कारण गेहूं की फसल लेट पक रही है। आठ अप्रैल के बाद से केंद्रों पर गेहूं आना शुरू हो जाएगा। खरीद केंद्रों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। शासन की ओर से इस वर्ष जिले के लिए करीब 30 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से खरीद केंद्र भी स्थापित किए गए हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग नजर आ रही है। केंद्रों पर न तो किसानों की ...