पांच दिन बाद पहुंचा पेट्रोल-डीजल, धक्का-मुक्की के बीच बेबस दिखी पुलिस
गोरखपुर, मई 24 -- कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मछलीगांव स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर पांच दिन बाद पेट्रोल और डीजल पहुंचने ही शनिवार को भारी भीड़ उमड़ पड़ी। तेल भरवाने के लिए गैलन, ट्रैक्टर, बोलेरो, जेसीबी समेत सैकड़ों दोपहिया वाहन लंबी कतारों में खड़े नजर आए। डिब्बा लेकर डीजल लेने बड़ी संख्या में महिलाएं भी पहुंच गई। पुलिस की मौजूदगी में धक्का मुक्की होने लगी। भीड़ के आगे पुलिस बेबस दिखी, जिसके चलते कुछ देर के लिए तेल वितरण रोकना पड़ा। बाद में बांस-बल्ली लगाकर लाइन की व्यवस्था बनाई गई और दोबारा तेल वितरण शुरू कराया गया।भीषण गर्मी और तेज धूप के बावजूद लोग घंटों लाइन में लगे रहकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। कतार में लगे लोग अपने परिचितों और रिश्तेदारों को फोन कर तेल उपलब्ध होने की जानकारी देते रहे, जिससे भीड़ और बढ़ती चली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.