संभल, सितम्बर 30 -- पांच दिन पहले कोतवाली क्षेत्र के गांव नाधौस में लावारिस हालत में मिली मानसिक रूप से परेशान महिला को पुलिस ने उसके परिवार से मिला दिया। महिला की पहचान संजूम बेगम पत्नी मोहम्मद उवैस निवासी विसारतगंज अवादनपुर जिला बरेली के रूप में हुई। पुलिस ने महिला को उसके पति की सुपुर्दगी में सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक, 23 सितंबर को संजूम बेगम नाधौस में भटकती हुई मिली थीं। पूछताछ के दौरान वह अपना घर-पता बताने की स्थिति में नहीं थीं। मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत होने पर महिला को वन स्टॉप सेंटर बहजोई में भर्ती कराया गया। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार मलिक ने बताया कि पूछताछ के दौरान महिला ने अपना नाम व पता बताया। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर बुलाया। पति की ओर से दिखाए गए दस्तावेजों से पहचान की पुष्टि होने के बाद महिला संजूम बे...