पांच दिन बाद गंगा बैराज में मिला गल्ला व्यापारी का शव
कानपुर, सितम्बर 24 -- कानपुर। उन्नाव के बांगरमऊ में पांच दिन पहले गंगा में कूदे गल्ला व्यापारी का शव बुधवार को गंगा बैराज में मिला। गुरुवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजन ने कपड़ों और ताबीज से शव की शिनाख्त की। बांगरमऊ के भिखारीपुर पतासिया गांव निवासी 25 वर्षीय मो. इसरार गल्ले का व्यापार करता था। उसके पिता की किराना की दुकान है। वह चार भाइयों में सबसे छोटा था। परिजन ने बताया कि 19 सितंबर को करीब दो बजे इसरार बाइक से नानामऊ घाट पहुंचा, जहां बाइक खड़ी करने के बाद वह गंगा में कूद गया। पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर परिजन को हादसे की सूचना दी। पुलिस ने गोताखोरों और जल पुलिस की मदद से तलाश की, लेकिन तेज बहाव होने के कारण कुछ पता नहीं चला। गंगा बैराज के गेट नंबर 21 के पास बुधवार को उनका शव मिला। नवाबगंज थाना प्रभारी राजकेसर यादव ने बताया कि पो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.