गोरखपुर, अप्रैल 9 -- खोराबार, हिन्दुस्तान संवाद। खोराबार क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। वहीं, किशोरी भी बरामद कर ली गई है।करीब पांच दिन पहले पड़ोस के गांव का एक युवक किशोरी को उसके घर के पास से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। घटना की जानकारी होने पर परिजन उसकी तलाश में जुटे रहे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। गुरुवार को युवक अचानक किशोरी को उसके गांव के पास छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद किशोरी के परिजन दोपहर में खोराबार थाने पहुंचे और आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद आरोपी युवक को पकड़ लिया और उससे पूछताछ शुरू कर दी है। डांगीपार चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया है और किशो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.