गौरीगंज, अप्रैल 23 -- मुसाफिरखाना। भाले सुलतान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के कैमा गांव में पांच दिन पूर्व खेत के विवाद को लेकर एक महिला व उसके परिवार के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आने पर पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कैमा निवासी किस्मता पत्नी जगदीश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते 17 अप्रैल की रात करीब 10 बजे वह अपने खेत में गेहूं की मड़ाई ट्रैक्टर से करवा रही थी। इसी दौरान गांव के ही रामराज पुत्र महेश्वर ने घर के पास धूल जाने की बात को लेकर ट्रैक्टर भगा दिया और फसल में आग लगाने की धमकी देते हुए गाली-गलौज की। यह भी पढ़ें- जमीन विवाद में पिटाई, महिलाओं समेत कई घायल पीड़िता का आरोप है कि अगले दिन 18 अप्रैल को दोपहर करीब एक बजे जब वह अपने घर के पास गेहूं की बाली सुखा रही थी, तभी रामराज,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.