पांच दिन पूर्व अपहृत युवती डेहरी से बरामद
सासाराम, अगस्त 29 -- सासाराम, नगर संवाददाता। करवंदिया थाना क्षेत्र से पांच दिन पूर्व अपहृत 18 वर्षीय युवती को पुलिस ने शनिवार को डेहरी थाना चौक के पास से बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि अमरी निवासी युवती के अपहरण को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। प्राथमिकी में गांव के ही एक युवक पर अपहरण का आरोप लगाया गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। इसी दौरान युवती के डेहरी में होने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे बरामद कर लिया। युवती से पूछताछ के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय के आदेश के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.