संभल, मई 23 -- मेरठ-बदायूं हाईवे पर पांच दिन पहले हुए दर्दनाक सड़क हादसे में घायल दंपति की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर आरोपी टैंपो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना धनारी क्षेत्र के गांव लहरा भूड़ निवासी सोमवीर सिंह अपनी पत्नी मंगों देवी के साथ 18 मई को थाना जरीफनगर क्षेत्र के गांव दांदरा से बाइक द्वारा अपने गांव लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि शाम के समय मेरठ-बदायूं हाईवे पर तेज रफ्तार टैंपो चालक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद...