उरई, फरवरी 17 -- जालौन। दुकान से नमाज पढ़ने के लिए गया किशोर पांच दिन से गायब है। किशोर के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर उसकी तलाश कराने की मांग की है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चिमनदुबे निवासी मुहम्मद शाकिर पुत्र सलीम ने बताया कि उनका 17 वर्षीय पुत्र समर कक्षा 12 तक पढ़ा है।वह दिलदार मोटर्स छत्रसाल रोड जालौन में डेंटिंग पेटिंग का काम सीख रहा है। 13 फरवरी 2026 को पेंटिंग कलर लेने उरई गया था। कलर लेकर वापस दुकान भी आया था। इसके बाद दुकान पर नमाज पढ़ने के लिए बोलकर चला गया।इसके बाद वह न तो घर वापस आया और न ही दुकान पहुंचा है। जब दुकान के मालिक दिलदार से बच्चे के बारे में पूछ तो बताया कि करीब 2 बजे नमाज की कहकर समर दुकान से छुट्टी लेकर चला गया था। उसके बाद कहा गया जानकारी नहीं है। पीड़ित पिता ने पुलिस को बताया कि उन्होंने पुत्र को नाते रिश्ते...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.