गाज़ियाबाद, सितम्बर 22 -- गाजियाबाद, संजीव वर्मा। अपनी मांगों को लेकर बैंक कर्मचारी 28 से 30 सितंबर को हड़ाताल पर रहेंगे। इससे पहले माह का चौथा शनिवार और रविवार का अवकाश रहेगा। जिसके चलते इस माह के अंतिम पांच दिन बैंकों में काम नहीं होगा। हड़ताल की जागरुकता के लिए मंगलवार को बैज वियरिंग डे मनाया गया। केनरा बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के मंत्री आलोक सिन्हा और केनरा बैंक वर्कमेन एम्पलाइज यूनियन की यूपी स्टेट कमेटी के सहायक प्रांतीय मंत्री रोहित कुमार ने बताया कि बैंक यूनियनों की ओर से 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया गया है। इसके तहत कर्मचारियों को हड़ताल की मांगों और कार्यक्रमों की जानकारी देने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- 28 से हड़ताल को मजबूर हुए बैंककर्मी यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफ...