पांच दिन तक बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने के आसार, ग्राहकों की बढ़ी चिंता
औरैया, मई 22 -- औरैया, संवाददाता। भारतीय स्टेट बैंक समेत विभिन्न बैंकों की सेवाएं लगातार पांच दिन तक प्रभावित होने की आशंका से उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ गई है। शनिवार और रविवार की नियमित छुट्टियों के साथ 25 और 26 मई को प्रस्तावित बैंक हड़ताल तथा उसके बाद बकरीद की छुट्टी पड़ने से लोगों को नकदी और बैंकिंग कार्यों में परेशानी झेलनी पड़ सकती है। हालांकि बैंक हड़ताल को लेकर अभी असमंजस की स्थिति बनी हुई है और अंतिम निर्णय स्पष्ट नहीं हो सका है। यदि हड़ताल होती है तो लगातार कई दिनों तक बैंक बंद रहने की स्थिति बन सकती है। इससे चेक क्लियरेंस, नकदी निकासी, पासबुक अपडेट, ड्राफ्ट और अन्य जरूरी बैंकिंग कार्य प्रभावित हो सकते हैं। यह भी पढ़ें- SBI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 5 दिन तक बंद रहने वाला है बैंक सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को हो सकती है, जिनके शादी-व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.