पांच दिन तक बारिश के आसार, नहीं बढ़ेगा पारा
जमशेदपुर, जून 24 -- मौसम में आए बदलाव से लोगों को गर्मी और उमस से काफी राहत मिली है। पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश और छाए बादलों के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक राहत का यह सिलसिला जारी रहने की संभावना है। इस दौरान जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान क्षेत्र में समय-समय पर बारिश होने के आसार हैं, जिससे तापमान में अधिक बढ़ोतरी नहीं होगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, जून में कुल वर्षा सामान्य से कम रहने का अनुमान है, लेकिन अगले पांच दिनों तक झारखंड के विभिन्न जिलों में बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी। कहीं हल्की तो कहीं मध्यम और कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। बारिश के साथ गर्जन और वज्रपात की भी संभावना जताई गई है। ऐसे में मौसम वैज्ञानिकों ने खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है। सोमवार को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.