उरई, फरवरी 16 -- कालपी। विद्युत विभाग के उप खंड अधिकारी धर्मेंद्र सिंह सचान ने बताया कि 400 केवी फरुखाबाद- महेवा डीसी लाइन के स्ट्रिंग कार्यों (तार खींचने) के कारण दिनांक 17 फरवरी से 21 फरवरी तक दिन में 10 बजे से 2 बजे तक 4-4घंटे के लिए बिजली की आपूर्ति बंद रहेगी। अवगत कराया है कि विद्युत पारेषण केंद्र उरई के द्वारा भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजना ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर -2 के अधीन विधुत विभाग का निर्माण कार्य ग्राम गोरा में चल रहा है। डीसी लाइन में तार खींचने के कार्य की वजह से नियामतपुर व सरसेला में आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.