भागलपुर, मार्च 1 -- भागलपुर। लगातार पांच दिन तक गिरने के बाद रविवार को न्यूनतम तापमान का पारा उछल गया। बीते 24 घंटे में रात का पारा 1.4 डिग्री सेल्सियस उछला। रविवार को न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य तापमान दो डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। वहीं रविवार की सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 60 प्रतिशत रहा। जबकि सुबह ही सूरज की तपिश बढ़नी शुरू हुई तो दोपहर बाद एक बजे तक दिन का पारा 29.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि अगले तीन दिन तक दिन का पारा 32.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.