लखनऊ, अप्रैल 30 -- मलिहाबाद,(लखनऊ), संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद में महाराजा मल्हिया पासी स्मृति द्वार को लेकर पिछले पांच दिनों से चल रहा धरना गुरुवार सुबह उस समय समाप्त हो गया जब प्रशासन ने तड़के ही मोहान-मलिहाबाद रोड तिराहे पर वह द्वार दोबारा लगवा दिया। इसकी सूचना मिलते ही समर्थक बड़ी संख्या में एकत्र हो गए और रंग-गुलाल उड़ाकर खुशियां मनाईं। एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर बधाई दी गई। विधायक जयदेवी कौशल द्वारा बनवाए गए इस स्मृति द्वार को लेकर एक पक्ष की शिकायत पर बीते मंगलवार रात प्रशासन ने इसे हटा दिया था। इसके विरोध में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर, विधायक जयदेवी कौशल, विकास किशोर आशू और उनके समर्थकों ने शनिवार से यहां प्रवास यानी धरना शुरू कर दिया था जो पांच दिनों तक लगातार जारी रहा।पूर्व यह भी पढ़ें- अनुसूचि...