हल्द्वानी, सितम्बर 12 -- हल्द्वानी, संवाददाता। पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह को तत्काल लागू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के आह्वान पर शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का हल्द्वानी में व्यापक असर देखने को मिला। एसबीआई, पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक, केनरा बैंक, इंडियन बैंक और यूको बैंक समेत सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की अधिकांश शाखाओं में कामकाज ठप रहा। शाखाओं में काउंटर सेवाएं बंद रहने से नकद जमा-निकासी, चेक क्लीयरेंस और ड्राफ्ट का काम पूरी तरह प्रभावित हुआ। हालांकि एटीएम, यूपीआई और मोबाइल बैंकिंग चालू रहने से लोगों को आंशिक राहत मिली। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 2015 से कर्मचारी पांच दिवसीय बैंकिंग का इंतजार कर रहे हैं। समझौते पर हस्ताक्षर होने के बावजूद इसे लागू न करना कर्मचारियों के स...