उरई, मार्च 9 -- जालौन। पांच दिन से लापता वृद्ध का शव छहपुला के पास स्थित एक खेत में मिला। वृद्ध की पुत्रवधू ने रविवार को ही वृद्ध की गुमशुदगी कोतवाली में दर्ज कराई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। सोमवार की सुबह छहपुला के कुछ आगे जब खेतों में कुछ लोग काम करने के लिए जा रहे थे तो उन्हें देवेंद्र कुमार के खेत में एक वृद्ध का शव पड़ा हुआ दिखा। खेत में शव पड़ा होने की जानकारी मिलते ही वहां लोगों की भीड़ जुट गई। मौके से निकल रहे लोगों ने शव मिलने की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी मनीष तिवारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। शव देखने में तीन से चार दिन पुराना लग रहा था। पुलिस ने जब शव की पहचान कराने का प्रयास किया तो उसकी शिनाख्त मोहल्ला तोपखाना निवासी बृजलाल दोहरे के रूप में हु...