जामताड़ा, मार्च 9 -- करमाटांड़, प्रतिनिधि। करमाटांड़ थाना क्षेत्र के तेलक्यारी गांव में पांच दिनों से लापता 27 वर्षीय विवाहिता का शव सोमवार की सुबह घर से करीब 300 मीटर दूर एक कुएं से बरामद किया गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि विवाहिता 04 मार्च से लापता थी। इस संबंध में उसके पति सुबोध कुमार रवानी ने 06 मार्च को करमाटांड़ थाना में गुमशुदगी का आवेदन दिया था। काफी खोजबीन के बाद सोमवार की सुबह गांव के ही एक कुएं में महिला का शव मिला। मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि विवाहिता की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया गया है। मृतका के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.