पांच दिनों से लापता युवक का शव बरामद
चतरा, मार्च 7 -- चतरा संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के सजना गांव निवासी 28 वर्षीय अनिश कुमार सिंह का शव शनिवार दोपहर को जिला नियोजनालय कार्यालय के समीप बरामद किया गया। वह बीते पांच दिनों से लापता था, जिससे परिजन काफी परेशान थे। इस बाबत सदर थाना में भी अनिश की गुमशुदगी से सबंधित आवेदन दिया गया था। शव मिलने की सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी अवधेश कुमार सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मिली जानकारी के नुसार अनिश कुमार सिंह बीते तीन मार्च की शाम घर से निकला था, लेकिन उसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। परिजनों ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों और दोस्तों के यहां काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसी बीच उसकी पत्नी शीत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.