बलिया, मई 3 -- नवानगर। क्षेत्र के मझवलिया गांव में पांच दिनों बाद भी बिजली आपूर्ति पटरी पर नहीं आ सकी है। गांव में शाम होते ही अंधेरा पसर जा रहा है। बुधवार को आई तेज आंधी-पानी में एक विशाल पेड़ गिरने से बिजली का पोल और ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया था। उसी समय से गांव की बिजली आपूर्ति ठप है। इससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रात के समय अंधेरा छाए रहने से सुरक्षा को लेकर चिंता सता रही है। वहीं मोबाइल चार्जिंग, पेयजल आपूर्ति और अन्य दैनिक कार्य भी प्रभावित हो गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार सूचना देने के बावजूद विभाग की ओर से अब तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...