पांच दिनों से बिजली आपूर्ति ठप रहने से मुहल्लेवासियों ने किया सड़क जाम
दुमका, मई 26 -- दुमका, प्रतिनिधि। दुमका शहर के रसिकपुर रेलवे स्टेशन रोड क्षेत्र में विगत 5 दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप रहने के कारण स्थानीय लोगों ने नाराजगी जाहिर करते हुए सड़क जाम कर दिया। बिजली विभाग की लापरवाही और मनमानी रवैये से तंग आकर सोमवार को सैकड़ों की संख्या में मुहल्लेवासियों ने सड़क जाम कर अपना कड़ा विरोध प्रकट किया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि लगातार पांच दिनों से बिजली नहीं रहने के कारण आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। भीषण गर्मी में पंखे, कूलर, फ्रिज जैसे उपकरण बंद पड़े हैं। पेयजल की भी भारी किल्लत हो गई है। मोटर नहीं चल पा रहा हैं। रात्रि में पूरे इलाके में अंधेरा छाया रहता है, जिससे असामाजिक तत्वों का खतरा भी बढ़ गया है。 यह भी पढ़ें- जनाक्रोश: पहले गांव में जली बत्ती फिर ग्रामीणों ने हटाया सड़क जामछात्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.