रांची, मार्च 5 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। मध्य-पूर्व में अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवाओं पर भी पड़ रहा है। इसी कारण झारखंड के तीन कारोबारी दुबई में पांच दिनों तक फंसे रहे। इनमें जामताड़ा के प्रकाश नारनोलिया, बोकारो के प्रवीण कुमार सर्राफ और गिरिडीह के रवि प्रकाश शामिल हैं। अब तीनों गुरुवार को फुजैराह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से मुंबई के लिए रवाना हो रहे हैं। तीनों कारोबारी 24 फरवरी को टूरिस्ट वीजा पर घूमने के लिए दुबई गए थे। उनकी वापसी 28 फरवरी को अमीरात एयरलाइंस की फ्लाइट से तय थी, लेकिन उड़ान भरने के करीब तीन घंटे बाद भारतीय एयरस्पेस में लैंडिंग की अनुमति नहीं मिलने के कारण विमान को वापस दुबई एयरपोर्ट लौटना पड़ा। बताया गया कि यूएई सरकार की ओर से यात्रियों के लिए रहने और खाने की व्यवस्था कर दी गई थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.