साहिबगंज, अप्रैल 11 -- साहिबगंज। सदर अस्पताल के सेंट्रल लैब में केमिकल के अभाव में बीते पांच दिनों से थाइराइड की जांच बंद है। मरीजो ने बताया कि अधिक शुल्क पर निजी क्लिनिकों में जांच कराने को विवश होना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार सेंट्रल लैब में पांच दिनों से थाइराइड जांच बंद रहने की मुख्य वजह केमिकल का अभाव बताया जा रहा है। इधर, लैब टेक्नीशियन ने बताया कि अगले एक दो दिनों में केमिकल आने पर जांच शुरू हो जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...