संतकबीरनगर, दिसम्बर 29 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जिले में पांच दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड में लोग ठिठुर रहे हैं। सोमवार को भी आसमान में बदली छाई रही। सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए। लगातार ठंड बनी रहने से पारा लुढ़क रहा है। तापमान कम होने से घर के अंदर भी गलन भरी ठंड का असर बना रहा। लोग रूम हीटर और अलाव के सहारे ठंड से बचते रहे। मौसम का असर बच्चों और बुजुर्गों पड़ रहा है। ठंड इन लोगों को चपेट में ले रही है। ठंड के असर से बाजारों में भीड़ कम हो रही है। पखवारे भर से जिले में सर्दी का सितम कायम है। पांच दिनों से सूर्य देवता के दर्शन तक नहीं हुए। सूर्य देवता के दर्शन न होने से लोग घड़ी देख कर समय का अंदाजा लगाते रहे। तापमान में कमी के वजह से शाम होते ही सन्नाटा पसरने लग रहा है। धूप नहीं निकलने की वजह से फसल के लिए बेहतर नहीं माना जा रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.