रामपुर, अप्रैल 13 -- क्षेत्र में रसोई गैस की आपूर्ति ठप होने से उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बथुआखेड़ा, पुसवाड़ा और नरपत नगर स्थित गैस एजेंसियों पर पिछले पांच दिनों से गैस की गाड़ी नहीं पहुंची, जिससे क्षेत्र में गैस का संकट गहराता जा रहा है। गैस नहीं मिलने से उपभोक्ता रोजाना एजेंसियों के चक्कर काटने को मजबूर हैं, लेकिन हर बार उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे अव्यवस्था भी देखने को मिल रही है।उपभोक्ता इरफान अली, राजेश कुमार, तोताराम, मोहम्मद जुनैद, असगर अली और नवी अहमद ने बताया कि वे पिछले पांच दिनों से लगातार गैस लेने के लिए एजेंसियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन हर बार यही जवाब मिलता है कि गैस की गाड़ी नहीं आई है। ऐसे में घरों में खाना बनान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.