मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 23 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। शहर में पांच दिनों से अतिक्रमण हटाओ अभियान बंद है। वजह निगम के पास बल की कमी है। दरअसल बीते 29 नवंबर को माड़ीपुर इलाके में कार्रवाई के दौरान स्थानीय दुकानदारों ने विरोध करते हुए हंगामा किया था। इसमें जेसीबी को भी क्षति पहुंची थी। उसी दिन निगम में तैनात तीन महिला पुलिसकर्मियों को जिला पुलिस ने वापस बुला लिया था। फिर जिला प्रशासन द्वारा प्रतिनियुक्त गए गए मजिस्ट्रेट व स्थानीय थाने की पुलिस के सहयोग से अभियान चल रहा था। हालांकि, बीते 19 दिसंबर से मजिस्ट्रेट के नहीं आने से अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.