नई दिल्ली, मार्च 23 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि पांच दिनों में ईरान से कभी भी समझौता हो सकता है। सोमवार को फॉक्स बिजनेस नेटवर्क से बात कतरते हुए ट्रंप ने कहा कि ईरान एक समझौते के लिए बहुत उतावला है और यह डील पांच दिनों या उससे भी कम समय में हो सकती है। ट्रंप ने 'मॉर्निंग्स विद मारिया' कार्यक्रम की होस्ट को बताया कि अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशर तथा उनके ईरानी समकक्षों के बीच सबसे हालिया बातचीत रविवार रात को हुई थी। इस दौरान ट्रंप ने कहा कि ये बातचीत सकारात्मक और उत्पादक रही हैं, जिसके आधार पर उन्होंने ईरान के ऊर्जा ढांचे पर किसी भी सैन्य हमले को पांच दिनों के लिए स्थगित करने का निर्देश दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने उम्मीद जताई कि जारी चर्चाओं से क्षेत्र में शत्रुता का पूर्ण समाधान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.