पांच दिनों तक बैंकों में ठप रहेगा कामकाज
बेगुसराय, सितम्बर 23 -- बेगूसराय। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर सप्ताह में पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बैंककर्मी 28 से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिन हड़ताल पर रहेंगे। इसके अलावा 26 सितंबर को चौथे शनिवार और 27 सितंबर को रविवार का अवकाश रहेगा। ऐसे में पांच दिनों तक अधिकतर बैंकों में कामकाज ठप रहेगा। यूको बैंक समेत अन्य बैंकों की ओर से इस बारे में उपभोक्ताओं को एसएमएस के जरिए पहले से अलर्ट किया जा रहा है ताकि उन्हें बैंकिंग कार्य में परेशानी नहीं हो। साथ ही, बैंक उपभोक्ताओं से बैंक बंद रहने के दौरान डिजिटल बैंकिंग व ऑनलाइन बैंकिंग की वैकल्पिक सुविधा के जरिए कार्य निष्पादित करने की सलाह भी दी जा रही है। यह भी पढ़ें- रविवार को भी खुले रहेंगे बैंक (हि.सं.) यह भी पढ़ें- हड़ताल से पहले रविवार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.