पांच दिना बाद लगा नया ट्रांसफॉर्मर, बिजली आने से लोगों में खुशी
जामताड़ा, अगस्त 10 -- नारायणपुर। नारायणपुर प्रखंड के पोखरिया गांव में रविवार को बिजली का ट्रांसफार्मर लगने से गांव के बिजली उपभोक्ताओं के साथ-साथ आम लोगों में काफी खुशी देखी गई। बता दें कि नारायणपुर प्रखंड के पोखरिया गांव में बिजली का ट्रांसफार्मर खराब हो जाने से गांव में पिछले करीब 5 दिनों बिजली आपूर्ति बाधित हो जाने से गांव में ब्लैक आउट की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। जिस कारण गांव के लोग फिर से ढिबरी युग में जीने को विवश हो गए थे। ग्रामीणों ने इस समस्या को दूर करने को लेकर झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी को इसकी जानकारी देकर पहल करने की मांग की थी। ग्रामीणों के इस समस्या देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने बिजली विभाग से बात कर उक्त गांव में बिजली का नया ट्रांसफार्मर लगवा कर लोगों की समस्या दूर करने का काम किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.