पांच दर्जनों परिवारों को पुलिस-एनडीआरएफ ने किया रेस्क्यू
बलिया, अगस्त 25 -- बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। सरयू नदी की बाढ़ में फंसे इलाके के भोजपुरवा गांव में सोमवार की सुबह पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित जगह पर पहुंचाया। पुलिस का कहना है कि रविवार की रात नदी का पानी गांव के अंदर दाखिल हो गया। इसके चलते लोगों का अन्य जगहों से सम्पर्क टूट गया। लोगों ने मामले से पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद पहुंची पुलिस और एनडीआरएफ की टीम नाव से गांव में पहुंची तथा एक-एक कर करीब पांच दर्जन लोगों जिनमें पुरुष, महिलाएं और बच्चे थे को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया। बताया जाता है कि जिन लोगों को सुरक्षित गांव से बाहर निकागांव के मुन्ना यादव, राजेंद्र यादव, संजय यादव, सुधीर यादव, हीरालाल यादव, श्रीराम यादव, योगेंद्र यादव, लल्लन यादव, स्वामीनाथ यादव, श्रीकिशन यादव, राधाकृष्ण यादव, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.